Saturday, August 20, 2011

भ्रस्टाचार क्या है ?

          आखिर क्या है भ्रस्टाचार, क्यों हो रहा है ये हो हल्ला, क्या हम जारी रख पाएंगे अन्ना जी के द्वारा श्हुर किये गए इस आन्दोलन को, या कुछ दिनों बाद हम फिर से भूल जायेंगे इस  आन्दोलन को ? ये सारे सवाल है जो हमारे जेहन में कौध रहे है क्या करें हम भारत वासी जो है, हमें गर्व है भारत वासी होने का लेकिन क्या करें भ्रस्टाचार तो यहाँ के लोगों के जेहन में है सरकार भ्रष्ट, सरकारी मुलाजिम भ्रष्ट और तो और जनता भी भ्रष्ट. क्या लगता है सिर्फ कुछ दिन तक सडको पर उतर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके हम भ्रस्टाचार मिटा सकते है. नहीं..  सिर्फ यही  करने से हमारे देश से भ्रस्टाचार ख़त्म नहीं हो सकता इसे जड़ से खत्म करने का सबसे अचूक तरीका है जैसे हम आज जागरूक हुए है वैसे हमें हमेसा जागरूक होना पड़ेगा, अपने हक़ के लिए लड़ना पड़ेगा, इस देश के हर नागरिक का क्या अधिकार है ये जानना होगा, जो क्रांति अन्ना जी ने शुरू की है उसे सदा आगे बढ़ाना होगा, अगर ७४ साल की उम्र में अन्ना जी सरकार को घुटनों के बल ला सकते है तो इस देश का हर नागरिक अगर आगे आये तो क्या कुछ नहीं हो सकता है.







                                                                           अभिषेक सिंह 
                                                                              गाजीपुर

No comments:

Post a Comment